
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय जानें। अजवाइन, अदरक, सौंफ और योग से गैस की समस्या को दूर करें और पाचन शक्ति मजबूत बनाएं।
दोस्त लोग, पेट में गैस बनना बहुत कॉमन समस्या है। खाना-पीना सही ना हो, टाइम पर खाना ना मिले, या फिर ज़्यादा मसालेदार खाना खा लिया जाए – पेट तुरत गड़बड़ा जाता है। गैस की वजह से पेट फूलना, सीने में जलन, डकार आना और कई बार सिर दर्द तक हो जाता है। लेकिन चिंता मत करिए, कुछ घरेलू नुस्खा और आदत में बदलाव से इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
पेट में गैस बनने के कारण
- जल्दी-जल्दी खाना खाना।
- तैलीय और मसालेदार खाना ज़्यादा खाना।
- खाली पेट रहना या देर से खाना।
- चाय, कॉफी और शराब का सेवन।
- कम पानी पीना।
- कब्ज की समस्या।
पेट की गैस के घरेलू उपाय
पेट में गैस से बचाव के लिए कुछ तगड़े घरेलू उपाय बता रहा हूं।
1. अजवाइन और काला नमक
एक चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पानी के साथ खाइए। तुरत गैस कम हो जाएगा।
2. अदरक
अदरक पचाने में मदद करता है। खाना खाने के बाद अदरक की छोटी सी कतरन नमक लगाकर खाइए, गैस की दिक्कत नहीं होगी।
3. सौंफ़
सौंफ को चबा-चबाकर खाने से भी गैस दूर होता है और पेट हल्का महसूस होता है।
4. नींबू और गुनगुना पानी
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी में नींबू निचोड़कर पी लीजिए। इससे पाचन शक्ति सही रहेगा और गैस बनने की संभावना कम होगी।
5. त्रिफला चूर्ण
रात में सोने से पहले गुनगुना पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लेने से कब्ज और गैस दोनों से छुटकारा मिलता है।
6. हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध पीने से भी पेट साफ रहता है और गैस बनने से रोकता है। साथ ही हल्दी दूध (Golden Milk) पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन इम्यून सिस्टम मजबूत करता है, सर्दी-खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देता है, सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करता है, चोट व घाव भरने में मदद करता है और नींद बेहतर बनाता है। यह पेट की समस्याओं को दूर करके पाचन सुधारता है, लिवर व दिल को स्वस्थ रखता है और त्वचा को भी चमकदार व साफ बनाता है। इसलिए रात को सोने से पहले हल्दी दूध पीना सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है।
खाने-पीने की आदत में सुधार
खाना हमेशा आराम से और धीरे-धीरे खाइए। तैलीय और मसालेदार खाना कम कीजिए। रोज़ाना कम से कम 8 गिलास पानी पीजिए। हरी सब्ज़ी, सलाद और फल को अपने भोजन में शामिल करिए। रात को बहुत भारी खाना ना खाइए।
जीवनशैली में बदलाव
रोज़ सुबह 15–20 मिनट टहलना ज़रूरी है। योग और प्राणायाम जैसे पवनमुक्तासन, कपालभाति की आदत डाल लीजिए। तनाव कम करिए, क्योंकि स्ट्रेस से भी गैस की समस्या बढ़ती है।
पेट की गैस एक छोटी समस्या है, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी परेशानी बन सकती है। घरेलू नुस्खे, सही खानपान और रोज़ाना व्यायाम से आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। याद रखिए – पेट ठीक तो मन भी ठीक।
अगर यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें। आपकी एक शेयर किसी और की मदद कर सकती है। ❤️



Pingback: टाइफाइड में चाय पीना चाहिए या नहीं? जाने पूरी जानकारी। - AyurVikas.com
Pingback: टाइफाइड के लक्षण और घरेलू उपचार: जानिए बचाव के आसान उपाय। - AyurVikas.com