
किडनी का दर्द कहां होता है? जानिए कमर दर्द और किडनी दर्द में फर्क, इसके लक्षण, कारण और आसान घरेलू उपाय। सरल हिंदी में पूरी जानकारी हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में।
क्या कभी आपको कमर के पास अचानक तेज दर्द हुआ है और समझ नहीं आया कि ये कमर दर्द है या किडनी का दर्द? अक्सर लोग दोनों को एक जैसा मान लेते हैं, लेकिन हकीकत में इन दोनों में बड़ा फर्क होता है। किडनी हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है, जो खून को साफ करती है और शरीर से गंदगी बाहर निकालती है। जब इसमें कोई समस्या होती है तो दर्द भी अलग तरीके से महसूस होता है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि किडनी का दर्द कहां होता है, यह कैसा महसूस होता है, और इसे साधारण कमर दर्द से कैसे पहचाना जाए। साथ ही इसके लक्षण, कारण और शुरुआती बचाव के उपाय भी आपको बताएंगे।
किडनी क्या होती है?
हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं, जो रीढ़ की हड्डी (backbone) के दोनों तरफ, कमर के ठीक नीचे पसलियों के पीछे होती हैं। किडनी का काम खून को साफ करना, शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना है।
अगर किडनी में कोई दिक्कत आती है, तो दर्द भी महसूस हो सकता है। लेकिन ये दर्द साधारण कमर दर्द से अलग होता है।
किडनी का दर्द कहां महसूस होता है?
- किडनी का दर्द आमतौर पर कमर के दोनों तरफ या किसी एक तरफ (left या right) महसूस होता है।
- यह दर्द पीठ के निचले हिस्से (rib cage यानी पसलियों के नीचे और कमर के बीच) में होता है।
- कभी-कभी यह दर्द पेट के सामने वाले हिस्से, जांघ या जननांग (गुप्तांग) तक भी फैल सकता है।
किडनी दर्द और सामान्य कमर दर्द में फर्क
किडनी दर्द के लक्षण
- लगातार या बीच-बीच में उठने वाला दर्द।
- अचानक तेज भी हो सकता है।
- अक्सर एक ही तरफ ज्यादा होता है।
- कभी-कभी पेशाब करते समय जलन या खून के साथ भी महसूस होता है।
कमर दर्द के लक्षण
- ज्यादा देर बैठने, झुकने या वजन उठाने से होता है।
- हल्का या मांसपेशियों में खिंचाव जैसा लगता है।
- हिलने-डुलने से बढ़ता है।
- पेशाब से जुड़ा कोई लक्षण नहीं होता।
किडनी दर्द क्यों होता है?
किडनी स्टोन (पथरी) – सबसे आम कारण
इंफेक्शन – पेशाब नली या किडनी में
किडनी सूजन (nephritis) – यदि सूजन हो तो दर्द सामान्य बात है।
चोट या एक्सीडेंट – जाने – अनजाने चोट लगने से
अत्यधिक दवाइयों का असर – रोजाना पेनकिलर इत्यादि दवाई लेने से।
कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
अगर किडनी में परेशानी है, तो दर्द के साथ-साथ ये लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। जैसे पेशाब में जलन या खून आना बार-बार पेशाब लगना उल्टी या मितली महसूस होना तेज बुखार और ठंड लगना तथा शरीर में सूजन (खासकर आंखों और पैरों में) तो समझ जाइए कि किडनी की कोई समस्या है। बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से मिले और सलाह लें।
किडनी दर्द के लिए घरेलू रामबाण तरीके
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- नमक और तैलीय चीजें कम करें।
- शराब और सिगरेट से दूर रहें।
- पेशाब रोककर न रखें।
- हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।
किडनी का दर्द साधारण कमर दर्द से अलग होता है। यह ज्यादातर कमर के दोनों तरफ, पसलियों के नीचे महसूस होता है। अगर दर्द के साथ पेशाब में बदलाव, बुखार या उल्टी जैसे लक्षण भी हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अगर यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें। आपकी एक शेयर किसी और की मदद कर सकती है। ❤️


